Begin typing your search above and press return to search.
बगदाद में कार बम विस्फोट में 51 लोग मरे
बगदाद ! इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिणी क्षेत्र मेें आज एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार को भीड़भाड़ वाली सड़क पर विस्फोट से उड़ा दिया

बगदाद ! इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिणी क्षेत्र मेें आज एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार को भीड़भाड़ वाली सड़क पर विस्फोट से उड़ा दिया जिसमें कम से कम 51 लोग मारे गये और 55 लाेग घायल हुए हैं। इराक में इस वर्ष अब तक का यह बड़ा आत्मघाती हमला है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शिया बहुल जिले हाय अल सुरता की भीड़भाड़ वाली एक सड़क पर इस हमलावर ने विस्फोटक से लदी इस कार को उड़ा दिया। उस वक्त वहां पर काफी लोगों की भीड़ थी। यहां काफी संख्या में गैरेज और पुराने वाहनों की खरीद फरोख्त का काम व्यापक पैमाने पर होता है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत बहुत ही नाजुक है और मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
Next Story


