Top
Begin typing your search above and press return to search.

साइबर क्राइम एण्ड डिजाइन, ट्रेंड्स एण्ड फोरकास्ट पर जागरुकता सेमिनार

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने नई दिल्ली में सेफगार्ड अगेंस्ट साइबर क्राइम एंड डिजाइन, ट्रेंड्स एंड फोरकास्ट विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया

साइबर क्राइम एण्ड डिजाइन, ट्रेंड्स एण्ड फोरकास्ट पर जागरुकता सेमिनार
X

ग्रेटर नोएडा। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने नई दिल्ली में सेफगार्ड अगेंस्ट साइबर क्राइम एंड डिजाइन, ट्रेंड्स एंड फोरकास्ट विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया।

ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने जानकारी दी। इस अवसर पर राज कुमार मल्होत्रा, अध्यक्ष ईपीसीएच और अध्यक्ष, उत्तरी क्षेत्र एफआईईओ, रवि पासी, पूर्व अध्यक्ष, ईपीसीएच और संयोजक (उत्तरी क्षेत्र), एच.एस. रंधावा, एसीपी, साइबर सेल, दिल्ली पुलिस, संबित सिन्हा, पार्टनर, साइबर सिक्योरिटी (अर्न्स्ट एंड यंग), डॉ. कर्णिका सेठ, साइबर लॉ और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, राजेश रावत, अतिरिक्त कार्यकारी निदेशक, ईपीसीएच, अमला श्रीवास्तव, हेड डिजाइनर, ईपीसीएच और नई दिल्ली के प्रमुख निर्यातक उपस्थित थे।

ईपीसीएच के चेयरमैन और उत्तरी क्षेत्र - एफआईईओ के अध्यक्ष राज कुमार मल्होत्रा ने दिल्ली पुलिस के अधिकारी, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और दिल्ली के प्रमुख निर्यातकों का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि आज का सेमिनार ईपीसीएच और एफआईईओ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है ताकि निर्यातकों को साइबर अपराध से व्यापार को सुरक्षित रखने के उपायों को समझने और हस्तशिल्प में नवीनतम डिजाइन, ट्रेंड्स और फोरकास्ट की गहन जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

उन्होंने आगे कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर सदस्य निर्यातकों के लिए ईपीसीएच विशेषज्ञ संकायों के माध्यम से जागरूकता सेमिनारों की श्रृंखला आयोजित करने में हमेशा सबसे आगे रहा है।

ईपीसीएच के पूर्व अध्यक्ष और संयोजक (उत्तरी क्षेत्र) रवि पासी ने कहा कि आज के कारोबारी माहौल में, यह महत्वपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए अत्याधुनिक डिजाइन वाले नए उत्पादों को रुझानों और पूर्वानुमानों के अनुसार विकसित किया जाए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it