Top
Begin typing your search above and press return to search.

ताइक्वांडो विजेताओं को किया पुरस्कृत

 उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट प्रतियोगिता में बाजी मारने वाले गाजियाबाद निवासी हर्ष चौधरी व निशू सिंह को ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया

ताइक्वांडो विजेताओं को किया पुरस्कृत
X

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट प्रतियोगिता में बाजी मारने वाले गाजियाबाद निवासी हर्ष चौधरी व निशू सिंह को ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया।

रविवार को जवाहर लाल नेहरू गर्ल्स स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि गाजियाबाद सिटी रेजिडेंस वेलफेयर फेडरेशन के प्रेसिडेंट आर के गर्ग रहे।

साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में विष्णु दत्त, गौरव बंसल प्रदीप आवल, राजेश तनेजा, राजकुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं दोनों विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि आर के गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगितायें बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होती हैं। वहीं समाजसेवी गौरव बंसल एवं आनंद विहार आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विष्णु दत्त ने संयुक्त रुप से कहा कि इन प्रतियोगिताओं के जरिये नौनिहालों को अपना कौशल दिखाने का अवसर मिलता है और आगे जाकर ऐसे बच्चे ही देश का सुनहरा भविष्य तय करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन गाजियाबाद के जनरल सेक्रेटरी संजीव चौरसिया ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it