Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमेरिका के यूटा में हिमस्खलन, चार लोगों की मौत

अमेरिकी राज्य यूटा के मिलक्रीक कैनयन में हिमस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए

अमेरिका के यूटा में हिमस्खलन, चार लोगों की मौत
X

वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य यूटा के मिलक्रीक कैनयन में हिमस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यूटा एवलांच सेंटर (यूएसी) ने एक बयान में कहा कि हिमस्खलन शनिवार पूर्वाह्न करीब 11.40 बजे हुआ ये 9,300 फीट पर हुआ।

इसमें शामिल आठों 23-38 आयु वर्ग के थे और बचावकर्मियों ने इन्हें बाहर निकाला।

चार जीवित बचे लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया जबकि खोज और बचाव दल ने इस क्षेत्र का सर्वे करना जारी रखा है ताकि यह पुष्टि कर सकें कि कोई और हिमस्खलन में न फंसा हो।

यूएसी, जिसने शनिवार सुबह हिमस्खलन खतरे की चेतावनी दी, ने ट्वीट कर लोगों से दुर्घटना स्थल से दूर रहने के लिए कहा।

यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने राज्य के निवासियों को हिमस्खलन खतरे के साथ अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी।

कॉक्स ने ट्वीट किया, "यह एक भयानक त्रासदी है और हमारी प्रार्थना पीड़ितों और परिवारों के साथ है।"

पिछले हफ्ते, कोलोराडो राज्य में एक हिमस्खलन में तीन लोग मारे गए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it