Top
Begin typing your search above and press return to search.

अवैध खनन कारोबारियों पर प्रशासन ने कसी नकेल

ग्रेटर नोएडा ! अवैध खनन कारोबारियों पर जिला प्रशासन ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी

अवैध खनन कारोबारियों पर प्रशासन ने कसी नकेल
X

ग्रेटर नोएडा ! अवैध खनन कारोबारियों पर जिला प्रशासन ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनन्दन सिंह ने बृहद अभियान चलाकर गांव मुरर्शदपुर, जगनपुर, अफजलपुर, अट्टा गुजरान से 11 अवैध खनन में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद खनन माफियाओं में हडक़ंप मचा हुआ है।
करीब चार थानों की पुलिस ने छापेमारी कर खनन माफियाओं पर नकेल कसते हुए अवैध खनन में प्रयोग की जा रही एक जेसीबी, एक पाप लैंन समेत 5 डंपर भी मौके से जब्त किए है। खनन माफियाओं की निशानदेही पर बालू के स्टॉकों को भी पुलिस ने जब्त किया है। कार्यवाही के दौरान थाना इकोटेक प्रथम, दनकौर, सूरजपुर एवं ग्रेटर नोएडा पुलिस फोर्स व स्थानीय लेखपाल भी छापेमारी अभियान में शामिल रहे। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन क्षेत्रों से उन्हें अवैध खनन होने की गोपनीय सूचना मिली थी। जिसके बाद मौंके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को पुलिस फोर्स के साथ भेजा गया। मौंके पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता पाया गया। चलाए गए अभियान में 11 लोगों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया हे। जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि जो वाहन अबैध खनन में मिलें है उन्हें भी सीज कर दिया गया है। और मौके पर बड़ी मात्रा में बालू के स्टाक मिलें है उन्हें जब्त कर नीलाम की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन जनपद में अवैध खनन के प्रति सजग है।
किसी भी किमत पर जनपद में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने जनपद वासियों का आहवान किया है कि अवैध खनन के बारे में उनके मोबाइल पर एसएमएस से जानकारी दें सकते है। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it