असम-बंगाल में मतदान, दिग्गजों में घमासान
पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण के लिए मतदान जारी है...सुबह 7 बजे से ही दोनों राज्यों में वोटिंग हो रही है.

पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण के लिए मतदान जारी है...सुबह 7 बजे से ही दोनों राज्यों में वोटिंग हो रही है...लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर भारी संख्या में वोट कर रहे हैं...और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं...वहीं दूसरी ओर मतदान के दौरान सुरक्षा बलों ने भी अपनी कमर कस ली है...चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर है...लेकिन बावजूद इसके बंगाल में बवाल मच गया है, साथ ही कई जगहों पर ईवीएम में भी दिक्कत आ रही है,लंबी-लंबी कतारों में खड़े लोगों की ये तस्वीरें बताती हैं कि जनता लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए कितनी उत्सुक है...असम और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है....सूरज की पहली किरण के साथ ही लोग बूथ पर पहुंचना शुरू हो गए और भारी संख्या में मतदान कर रहे हैं...बंगाल चुनाव के पहले चरण में जिन 30 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, वहां 191 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 73 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर रहे हैं. इन 30 में अधिकतर सीटें जंगल महल रीजन में हैं..वहीं असम में 47 सीटों पर पहले चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं. ये सीटें ऊपरी असम और ब्रह्मपुत्र के उत्तरी किनारे के 12 जिलों में हैं.यहां मतदाता 264 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे...चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक असम में 8.84 और बंगाल में 7.72 फीसदी मतदान किया गया है...लेकिन इस मतदान के दौरान बंगाल में बवाल मच गया है...दरअसल बंगाल में वोटिंग परसेंटेज अचानक कम हो जाने के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है. पार्टी की ओर से आयोग को मेल कर इसे देखने की अपील की गई है. टीएमसी की ओर से शिकायत में कहा गया है कि कांठी उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 9.13 बजे वोटिंग प्रतिशत 18.47 और 18.95 फीसदी था. चार मिनट के बाद 9.21 बजे वोटर टर्नआउट कम होकर 10.60 और 9.40 फीसदी हो गया...जहां टीएमसी गड़बड़ी की आशंका जता रही है, तो वहीं नंदीग्राम से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हल्दिया के एडिशनल एसपी पार्थ घोष, हल्दिया एसडीपीओ बारुनबैद्य और नंदीग्राम के कुछ पुलिस अधिकारियों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की मदद करने का आरोप लगाया है. अधिकारी ने आयोग से इन्हें हटाने की मांग की है...अब बीजेपी और टीएमसी के बीच चुनाव के बीच ही तकरार तेज हो गई है...अब देखना होगा कि शाम होते-होते सियासत क्या मोड़ लेती है.


