Top
Begin typing your search above and press return to search.

एशियन गेम्स (हैंडबॉल): भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 28-27 से हराया

 भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 28-27 से हरा दिया

एशियन गेम्स (हैंडबॉल): भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 28-27 से हराया
X

जकार्ता। भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 28-27 से हरा दिया।

ग्रुप-3 में आज हुए अपने पहले मुकाबले में भारत ने शानदार खेल दिखाया और पूरे मैच के दौरान पाकिस्तान को बढ़त लेने से रोके रखा।

भारत ने पहले हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए 15-12 की बढ़त बना ली थी।

हालांकि दूसरे हाफ में पाकिस्तान को अच्छी वापसी की और भारत को अपने से आगे निकलने से रोके रखा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 14-14 रहा।

इस तरह भारत ने पहले और दूसरे हाफ के आधार पर 28-27 की बढ़त के साथ मैच अपने नाम कर लिया।

भारत की यह दूसरी जीत है। उसने इससे पहले भारत ने मलेशिया को 45-19 से हराया था। भारत का अगला मुकाबला रविवार को चीनी ताइपे से होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it