Top
Begin typing your search above and press return to search.

ललित सुरजन की कलम से - मंत्रिमंडल का नया स्वरूप

'प्रकाश जावड़ेकर अब नए मानव संसाधन विकास मंत्री हैं। उन्होंने बहुत कम समय में उन्नति की है।

ललित सुरजन की कलम से - मंत्रिमंडल का नया स्वरूप
X

'प्रकाश जावड़ेकर अब नए मानव संसाधन विकास मंत्री हैं। उन्होंने बहुत कम समय में उन्नति की है। राज्यमंत्री से केबिनेट में आने वाले वे एकमात्र मंत्री हैं। स्मृति ईरानी की आलोचना होती थी कि वे नागपुर से आदेश लेती हैं।

जावड़ेकरजी को आदेश लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वे तो सीधे संघ से ही आए हुए हैं और उन्हें मालूम है कि क्या करना है। नए राज्यमंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय की भी पृष्ठभूमि संघ की है। दरअसल मोदी सरकार द्वैत प्रणाली में काम कर रही है।

एक तरफ जिन मंत्रालयों का ताल्लुक शिक्षा, संस्कृति व सामाजिक संरचना से है वहां सरसंघचालक की ओर से जो फरमान आ जाए उसका पालन, और दूसरी तरफ वे मंत्रालय जिनमें आर्थिक और तकनीकी मुद्दे प्रमुख हैं वहां नवपूंजीवाद के साथ चलने वाले मंत्री।'

(देशबन्धु में 7 जुलाई 2016 को प्रकाशित)


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it