ललित सुरजन की कलम से धर्म बनाम आतंकवाद
अपनी पुस्तक में उन्होंने सिलसिलेवार उदाहरण दिए हैं। इस्लाम की कहानी की बुनियाद भी यही है।

'पॉल कैनेडी ने 1985 में प्रकाशित अपनी विश्व प्रसिद्ध पुस्तक 'द राइज एंड फॉल ऑफ द ग्रेट एम्पायर्स' में स्पष्ट तौर पर व्याख्या की है कि विश्व में अधिकतर लड़ाइयों के पीछे साम्राज्य विस्तार के मंसूबे और आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करने की होड़ ही सर्वप्रमुख कारण रहे हैं।
अपनी पुस्तक में उन्होंने सिलसिलेवार उदाहरण दिए हैं। इस्लाम की कहानी की बुनियाद भी यही है। अरब के रेगिस्तान में तेल की खोज के साथ औद्योगिक राष्ट्रों याने यूरोप और अमेरिका की इन तेल भंडारों पर कब्जा करने की नीयत से एक दुरभिसंधि प्रारंभ होती है।
ईरान तो एक स्वतंत्र देश और सभ्यता थी, किन्तु अरब जगत मोटे तौर पर कबीलों के बीच बंटा हुआ था। वहां के छोटे-मोटे सरदारों को लालच देकर उन्हें अमीर, सुल्तान और शाह बनाकर तेल भंडारों पर कब्जा किया गया तथा दो हजार साल पहले फिलिस्तीन छोडक़र जा चुके यहूदियों को होमलैण्ड के नाम पर वापिस लाकर बसाना, इजराइल की स्थापना करना तथा उसके माध्यम से अरब जगत में दादागिरी करना, ये सब आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करने की सोची-समझी चालें थीं।'
(अक्षर पर्व जून 2016 अंक की प्रस्तावना)
https://lalitsurjan.blogspot.com/2016/06/blog-post_4.html


