Top
Begin typing your search above and press return to search.

ललित सुरजन की कलम से विधानसभा चुनाव 2018 : 2

जब हम जनतांत्रिक विपक्ष की बात कर रहे हैं तो हमारा मानना है कि कांग्रेस को दो कदम और आगे बढ़ना चाहिए।

ललित सुरजन की कलम से विधानसभा चुनाव 2018 : 2
X

'जब हम जनतांत्रिक विपक्ष की बात कर रहे हैं तो हमारा मानना है कि कांग्रेस को दो कदम और आगे बढ़ना चाहिए। उसे उत्तरप्रदेश में समय आने पर मायावती और अखिलेश दोनों से गठजोड़ करना उचित होगा। अभी आसन्न विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, शरद यादव के समाजवादी दल के साथ-साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ ऐसा गठबंधन कर लेना चाहिए जिसमें चुनाव के बाद सत्ता में भागीदारी भी सुनिश्चित हो। इन तीनों राज्यों में वामदल कमजोर भले ही हों लेकिन उनको साथ लेकर चलना कांग्रेस के लिए हर दृष्टि से लाभदायक होगा। हम मानते हैं कि सीताराम येचुरी के नेतृत्व में माकपा को भी दशकों पुरानी हठधर्मिता छोड़कर जनतंत्र की रक्षा के लिए एक वृहत्तर प्लेटफार्म बनाने के लिए आगे आना चाहिए।'

(देशबंधु में 19 जुलाई 2018 को प्रकाशित)

https://lalitsurjan.blogspot.com/2014/06/blog-post_11.html


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it