Begin typing your search above and press return to search.
तेंदुए की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड के चंपावत में रविवार को पुलिस और वन विभाग की टीम नेपाल खाल बेचने जा रहे एक तस्कर को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार कर लिया

नैनीताल। उत्तराखंड के चंपावत में रविवार को पुलिस और वन विभाग की टीम नेपाल खाल बेचने जा रहे एक तस्कर को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
चंपावत पुलिस एसओजी तथा वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर बलवंत सिंह को बैजनाथ को पकड़ा गया है। वह खाल को नेपाल बेचने के लिए जा रहा था। टीम ने उसके पास से तेंदुए की डेढ़ वर्ष पुरानी खाल को बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक ने इस कामयाबी के लिए टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Next Story


