दो किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार
स्पेशल पुलिस व थाना रामानुजनगर की पुलिस टीम ने दो किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है

सूरजपुर। स्पेशल पुलिस व थाना रामानुजनगर की पुलिस टीम ने दो किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।जप्त गांजे की कीमत 16 हजार रूपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक डी.आर.आंचला के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध कारोबारियों, कोयला, कबाड़, नशे के विरूद्व अभियान के तहत् स्पेशल पुलिस टीम यह सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम महंगई बाजार के पास दबिश देकर 1 व्यक्ति जो अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है उसे पकडा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत एवं एसडीओपी चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में तत्काल स्पेशल पुलिस टीम व थाना रामानुजनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने यह कारवाई की है।
पकड़े गये आरोनी ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम कृष्णा सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम अमगसी, का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से 2 किलो गांजा कीमत 16 हजार रूपये को जप्त कर थाना रामानुजनगर में धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अवैध गांजा सीतापुर के महेशपुर से लाकर सूरजपुर के सरहदी थाना क्षेत्रों में बेचना बताता है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर रामेन्द्र सिंह, स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी सरफराज फिरदौसी, एसआई चित्रलेखा साहू, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैकरा, महेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षक विकास पटेल, कृष्णकांत पाण्डेय, सीताराम पैंकरा, श्याम सिंह, सतेनद्र दुबे, विलोन बड़ा, दिनेश ठाकुर, जगत पैंकरा, देवदत्त दुबे, अकरम खान, गणेश सिंह एवं वेदप्रकाश राजवाड़े सक्रिय रहे।


