Top
Begin typing your search above and press return to search.

8 लाख के जेवर चुराने वाला गिरफ्तार

दुर्ग ! दिन दहाड़े सूने घरों में घुसकर जेवरात इत्यादि की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के साथ उसके तीन अपचारी बाल साथियों को गिरफ्तार

8 लाख के जेवर चुराने वाला गिरफ्तार
X

दुर्ग ! दिन दहाड़े सूने घरों में घुसकर जेवरात इत्यादि की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के साथ उसके तीन अपचारी बाल साथियों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 8 लाख रूपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात एवं मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी आज एक पत्रवार्ता में एडीशनल एसपी शहर राजेश अग्रवाल एवं सीएसपी एन.पी.उपाध्याय ने दी है। इसके अलावा गत दिवस पुराने बस स्टैंड स्थित महावीर ज्वेलर्स में हुई जेवरातों की चोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। श्री अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस नागपुर तथा बिहार के कुछ क्षेत्रों के लिये रवाना की गई है।
पुलिस के अनुसार गत 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच कर्मचारी नगर दुर्ग निवासी आनंद प्रसाद तिवारी के यहां से अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे 20 तोला सोने के जेवरात, चांदी के जेवरात चोरी कर लिये थे। श्री तिवारी ने ये जेवरात अपनी बिटिया की शादी के लिये तैयार किये थे। 29 फरवरी को उनकी बेटी की शादी थी। 13 फरवरी की शाम जब तिवारी परिवार घर पहुंचा तो वहां चोरी होने की जानकारी होते ही उनके हाथ के तोते उड़ गये। शादी के लिये 15 दिन भी नहीं बये और यह हादसा हो गया। श्री तिवारी ने तुरंत ही इस घटना की सूचना मोहन नगर थाने में दर्ज करा दी। इसी तरह 10 फरवरी को मोहन नगर थाना अंतर्गत ही सिंचाई कालोनी निवासी डॉ. के.के.रामटेके के घर का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व मोबाईल फोन की चोरी कर ली थी। डॉ. रामटेके ने भी 10 फरवरी को मोहन नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
पुलिस टीम इन दोनों चोरियों की एक जैसी देख अपने मुखबिरों को लगा रखी थी। इसी पतासाजी के दौरान कतिपय अपचारी बालकों की संदिग्ध गतिविधियां देख उन्हें पकडक़र जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने न केवल चोरी करना कबूल किया बल्कि चोरी का पूरा माल जेवरात व मोबाईइल भी बरामद किया। इन दोनों ही चोरियों के मुख्य अभियुक्त किशन कोचे पिता दिलीप कोचे (18) नया आमापारा दुर्ग ने चोरी का पूरा माल अपने घर में छुपा कर रखा था।
आज पत्रवार्ता में उपस्थित कर्मचारी नगर निवासी आनंद प्रसाद तिवारी ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुलिस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ठीक बेटी की शादी के समय जेवरातों की चोरी ने उनकी नींद उड़ा दी थी। वे समझ नहीं पा रहे थे कि अब क्या करेंं किंतु पुलिस ने रात दिन एक कर न सिर्फ चोरों को पकड़ा बल्कि उनका माल भी बरामद कर दिया। एएसपी राजेश अग्रवाल एवं एन.पी.उपाध्याय ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे पुलिस व न्यायालय की औपचारिकता पूर्ण करें उन्हें शादी से पूर्व जेवरात लौटानें की व्यवस्था कर दी जायेगी। पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में श्री अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह ज्वेलरी चोरी के आरोपी एक के बाद एक पुलिस के हत्थे चढ़ रहे, शीघ्र ही महावीर ज्वेलर्स में हुई चोरी के आरीप भी गिरफ्तार कर लिये जायेगें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it