महिलाओं को बंधक बनाकर दुर्व्यवहार व लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
एनसीआर में लूट की लगातार वारदातों से दहलाने वाले दो शातिर बदमाशों को दनकौर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है

ग्रेटर नोएडा। एनसीआर में लूट की लगातार वारदातों से दहलाने वाले दो शातिर बदमाशों को दनकौर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पकड़े गए बदमाशों ने दनकौर क्षेत्र में घर घुस कर महिलाओं से लूटपाट के साथ एक बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था।
बदमाशों को पकड़ने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद की पुलिस लगी हुई थी। बीते 4 मई को दनकौर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक घर के लोगों को बंधक बनाकर लूट व दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने की बात आयी थी, पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाकर तलाश में जुटी हुई थी बीती रात मुखबिर से पुलिस को सुचना मिली की एनसीआर में वारदात करने वाले बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आए हुए है।
जिस पर पुलिस ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी रजा मोहम्मद निवासी हापुड़ व अब्दुल निवासी बागपत को गिरफ्तार किया है, जबकि दिलशाद पुत्र अशलू निवासी हापुड़ मौके से फरार हो गया। सीओ द्वितीय पीयुष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने नोएडा, ग्रेनो सहित गाजियाबाद में भी कई वारदातों को अंजाम दिया था और यहे पहले जिस घर को निशाना बनाना होता था उसकी जानकारी किया करते थे कि सीसीटीवी कैमरे तो इस मकान में नहीं लगे हुए है ताकि पकड़े न जाए। पकड़े गए बदमाशों पर दिल्ली-एनसीआर में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।


