12 घंटे के अंदर हत्या का आरोपी गिरफ्तार
झारखंड में देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव में एक व्यक्ति की हुयी हत्या के आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है

देवघर। झारखंड में देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव में एक व्यक्ति की हुयी हत्या के आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने यहां बताया कि माणिकपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर रेवा राणा नामक एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी।
हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी टीम गठन किया गया था जिसने 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी कमल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कमल यादव पूर्व में भी हत्या के एक मामले में पांच साल की सजा काट चुका है।
पुंलिस अधीक्षक ने बताया हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इसके अलावे संदिग्धों में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पेट्रोल चोरी के मामले के अभियुक्त हैं और पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। आरोपी कमल यादव को सिमुलतला बिहार से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी में आरोपी के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम लगातार छापेमारी कर रही है अन्य को भी जल्द हीं गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


