Top
Begin typing your search above and press return to search.

अर्जुन माथुर, तनिष्ठा एक ब्लैक कॉमेडी में हुए शामिल

'मेड इन हेवेन' फेम एक्टर अर्जुन माथुर और अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी एक ब्लैक कॉमेडी में साथ काम करते नजर आएंगे जिसका शीर्षक 'लार्ड कर्जन की हवेली' है।

अर्जुन माथुर, तनिष्ठा एक ब्लैक कॉमेडी में हुए शामिल
X

मुंबई । 'मेड इन हेवेन' फेम एक्टर अर्जुन माथुर और अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी एक ब्लैक कॉमेडी में साथ काम करते नजर आएंगे जिसका शीर्षक 'लार्ड कर्जन की हवेली' है। आयुष्मान झा इस फिल्म के निर्देशक हैं और इसकी शूटिंग अगले साल जनवरी से ब्रिटेन में शुरू होगी।

आयुष्मान इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं जिसके बारे में उन्होंने कहा, "यह पांच किरदारों वाली कहानी है और इसका प्रत्येक भाग कहानी का एक अभिन्न अंग है और इसे हर एक कलाकार की जरूरत है। मैं तनिष्ठा और अर्जुन का आभारी हूं जिनके काम की मैं सराहना करता हूं और किसी स्क्रिप्ट पर, जो हम सभी को समान मात्रा में रोमांचित करती है, उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।"

इसे 'चौरंगा' के पुरस्कार प्राप्त लेखक बिकास मिश्रा द्वारा लिखा गया है।

'लार्ड कर्जन की हवेली' को एक डॉर्क कॉमेडी के तौर पर बनाया जाएगा जिसकी कहानी दो जोड़े और एक पिज्जा डिजेवरी बॉय के इर्द-गिर्द घूमती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it