Top
Begin typing your search above and press return to search.

पुरातत्व संग्रहालय प्रभारी ने जनदर्शन मेंं मांगी इच्छामृत्यु

कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जिला पुरातत्व संग्रहण में पदस्थ हरिसिंह क्षत्री ने पहुंचकर आवेदन के माध्यम से इच्छामृत्यु की मांग की....

कोरबा। कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जिला पुरातत्व संग्रहण में पदस्थ हरिसिंह क्षत्री ने पहुंचकर आवेदन के माध्यम से इच्छामृत्यु की मांग की। श्री क्षत्री ने निर्धारित वेतन नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन सौंपा है। उन्होंने बताया कि समस्या के निराकरण उसने लोक समाधान शिविर में आवेदन किया था, शिविर में समस्या का निराकरण नहीं होने पर मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने अब इच्छामृत्यु की मांग की है। कलेक्टर ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

इसके अलावा जनदर्शन में उपचार हेतु आर्थिक सहायता, छात्रावास में प्रवेश, शिक्षा के अधिकार अन्तर्गत स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, राशन कार्ड प्रदान करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, व्यवसाय हेतु ऋण, मकान क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा, बिजली बिल की राशि अधिक भेजे जाने, प्रधानमंत्री आवास की मांग, बेजा कब्जा हटाने, अनुकंपा नियुक्ति, रिकार्ड दुरूस्तीकरण, सीमांकन आदि के कुल 177 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को न सिर्फ संबंधित अधिकारियों को मौके पर पे्रषित किया बल्कि आवेदन के संबंध में तत्काल ही आवेदकों को जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it