Top
Begin typing your search above and press return to search.

ऑस्कर-नामित फिल्म एडिटर रिचर्ड मार्क्‍स का निधन

ऑस्कर-नामित फिल्म एडिटर रिचर्ड मार्क्‍स का निधन हो गया

ऑस्कर-नामित फिल्म  एडिटर रिचर्ड मार्क्‍स का निधन
X

न्यूयॉर्क। ऑस्कर-नामित फिल्म एडिटर रिचर्ड मार्क्‍स का निधन हो गया है। वह 75 साल के थे।

फिल्म 'अपॉकलिप्स नाओ' के लिए ऑस्कर के लिए नामित होने वाले और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर जीत चुकी 'टर्म्स ऑफ एंडियरमेंट'के लिए पहचाने जाने वाले एडिटर मार्क्‍स का यहां 31 दिसंबर को अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया। उनकी पत्नी, फिल्म एडिटर बारबरा मार्क्‍स ने 'वेराइटी डॉट कॉम' से इस बात की पुष्टि की।

मार्क्‍स ने 'जंपिन जैक फ्लैश', 'व्हाट प्लैनेट आर यू फ्रॉम?' और 'पेनीज फ्रॉम हैवन' जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया।

साल 1943 में जन्मे मार्क्‍स ने 1967 में बारबरा से शादी रचाई। वह 1969 में फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म 'रेन पीपल' के लिए सहायक एडिटर बने।

मार्क्‍स को 2013 में अमेरिकन सिनेमा एडिटर्स की ओर से करियर अचीवमेंट अवार्ड मिला।

मार्क्‍स ने जेम्स ब्रुक की सभी छह फिल्मों, 'टर्म्स ऑफ एंडियरमेंट', 'ब्रॉडकॉस्ट न्यूज', 'एज गुड एज इट गेट्स', 'आई विल डू एनीथिंग', 'स्पैंग्लिश' और 'हाउ डू यू नो' का संपादन किया।

मार्क्‍स ने एक दशक से ज्यादा समय तक यूसीएलए में एडिटिंग सिखाया। उनके परिवार में उनकी पत्नी बारबरा और बेटी लेस्ली हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it