Top
Begin typing your search above and press return to search.

बस्तर में एक और जवान ने की आत्महत्या

जगदलपुर ! छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के एक जवान ने अपने ही हथियार से आत्महत्या कर ली।

बस्तर में एक और जवान ने की आत्महत्या
X

जगदलपुर ! छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के एक जवान ने अपने ही हथियार से आत्महत्या कर ली। करणपुर कैम्प में तैनात कोबरा बटालियन के इस जवान के ये आत्मघाती कदम उठाने के साथ ही संभाग में पिछले नौ महीने में खुदकुशी करने वाले जवानों का आंकड़ा आठ तक पहुंच गया है। बस्तर संभाग में इसके पहले ऐसी घटनाओं को लेकर प्रशासन चौकन्ना हुआ था। तब जवानों के लिए रिफ्रेशमेंट शिविर आयोजित किए जाने की बात उठी थी, जो अब तक तामील में नहीं आ सकी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोबरा बटालियन के जवान विजय कुमार सियार ने अपनी एसएलआर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जवान के साथियों के हवाले से बताया कि वह छुट्टी से लौटने के बाद किसी बात को लेकर चिंतित दिखाई दे रहा था। संभवत: इसी के चलते उसने ये कदम उठा लिया। माओवादी मामलों के जानकारों के मुताबिक जवान ज्यादातर उसी समय आत्महत्या करते हैं, जब वे अवकाश से ड्यूटी पर लौटते हैं। अंदरूनी क्षेत्रों में तैनात जवानों को चौबीस घंटे अलर्ट रहना पड़ता है। यहां के हालात घर परिवार से दूर जवान की मानसिक स्थिति की कठिन परीक्षा लेते हैं। अक्सर कई जवान दबाव नहीं झेल पाते और आत्महत्या कर लेते हैं। इसके पहले सुकमा के भेज्जी थाने में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान ने भी पिछले माह आत्महत्या कर ली थी। पिछले साल 7 जून को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंदापारा में तैनात सीआरपीएफ 231 बटालियन के डाग हेंडलर सतीश ने आत्महत्या कर ली थी। जून माह में ही बीजापुर में पदस्थ 168 वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल पवित्र यादव ने एके 47 से खुद के सीने पर गोली चला ली थी। इसी दौरान दरभा के कामानार सीआरपीएफ 80वीं बटालियन के जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली थी। जुलाई 2016 में सुकमा के मरईगुड़ा में तैनात तेजवीर सिंह ने सर्विस रिवाल्वर ने स्वयं को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।
अक्टूबर महीने की 29 तारीख को प्रशिक्षण से लौटने के कुछ ही घंटों के भीतर भैंसा जोड़ी में तैनात जवान तेजपाल सिंह ने रायफल की गोली से जिंदगी खत्म कर ली थी। 13 दिसम्बर को भेज्जी थाने में तैनात सीआरपीएफ 229वीं बटालियन के जवान रोशन एक्का ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it