Top
Begin typing your search above and press return to search.

झुंझुनू में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुई 16

राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक और तबलीगी जमाती कोरोना पॉजिटिव मिला है जिससे यहां पोजिटिव की संख्या बढ़कर 16 हो गई है

झुंझुनू में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुई 16
X

झुंझुनू। राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक और तबलीगी जमाती कोरोना पॉजिटिव मिला है जिससे यहां पोजिटिव की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

यह आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह 21 वर्षीय जमाती युवक कुछ दिनों पहले दिल्ली में तबलीगी जमात में शामिल होकर आया था। यह युवक मंडावा कस्बे के वार्ड नंबर 11 का रहने वाला है और फिलहाल झुंझुनू के रानी सती मंदिर में बनाए गए आइसोलेशन केंद्र में भर्ती है।

झुंझुनू जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रतापसिंह दूत्तड़ ने बताया कि झुंझुनू जिले से अब तक तबलीगी जमात में शामिल हुए कुल आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह भी जिले में दिल्ली जमात में शामिल होकर लौटे छह लोग कोरोना पाजिटिव पाये गये, जिनमें से एक 29 वर्षीय युवक मंडावा कस्बे का भी शामिल था। उसके बाद सुबह आठ बजे से ही मंडावा कस्बे में कर्फ्यू लगाया जा चुका है। झुंझुनू जिले के विभिन्न स्थानों से दिल्ली में तबलीगी जमात में शामिल हुए 76 जमातियों को चिह्नित करके उनके सैंपल जयपुर भिजवाये गये थे, इनमें पहले 72 की जांच रिपोर्ट आ चुकी थी। अब शेष चार की रिपोर्ट भी आ गई, इनमें से ही इस युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। इसके परिवार, इसके सम्पर्क और इसकी यात्रा का विवरण की जानकारी जुटाई जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it