Top
Begin typing your search above and press return to search.

डी रीस की फिल्म 'द लास्ट थिंग ही वांटेड' में नजर आ सकती हैं ऐनी हैथवे

अमेरिकी अभिनेत्री ऐनी हैथवे फिल्म निर्देशिका डी रीस की फिल्म 'द लास्ट थिंग ही वांटेड' में नजर आ सकती हैं

डी रीस की फिल्म द लास्ट थिंग ही वांटेड में नजर आ सकती हैं ऐनी हैथवे
X

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री ऐनी हैथवे फिल्म निर्देशिका डी रीस की फिल्म 'द लास्ट थिंग ही वांटेड' में नजर आ सकती हैं।

ऐनी की इस फिल्म में काम करने को लेकर बात चल रही है जो जोआन डिडियोन की राजनीतिक थ्रिलर उपन्यास पर आधारित है।

फिलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। यह कहानी वाशिंगटन पोस्ट की पत्रकार एलेना मैकमोहन पर आधारित है।

'वैरायटी डॉट कॉम' के अनुसार, इसकी पटकथा मार्को विलालोबोस ने लिखी है और इसके सह-निर्माता कास्सियन एल्वेस हैं।

फिल्म की कहानी एक महिला पर केंद्रित है जो अकेली और पूरी दृढ़ता के साथ समय से मुकाबला करती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it