Top
Begin typing your search above and press return to search.

बीमारी का इलाज कराने जर्मनी जायेंगे अनिल कपूर

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर अपनी बीमारी का इलाज कराने जर्मनी जाने वाले हैं

बीमारी का इलाज कराने जर्मनी जायेंगे अनिल कपूर
X

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर अपनी बीमारी का इलाज कराने जर्मनी जाने वाले हैं।

अनिल कपूर को बॉलीवुड में सबसे फिट कलाकारों में शुमार किया जाता है। उनकी बेटी सोनम कपूर ने यह बात स्वीकारी है कि पापा अपनी फिटनेस को लेकर ऑब्सेस्ड हैं। उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ी एक बुरी खबर का खुलासा किया है।

अनिल कपूर ने बताया है कि उन्हें ऐसी बीमारी हो गई है जिसकी वजह से उनका कंधापत्थर जैसा होता जा रहा है। इस बीमारी के इलाज के लिए वह अप्रैल में जर्मनी जाने वाले हैं। इस बीमारी को कैलशिफिकेशन ऑफ शोल्डर कहते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्शियम जमा हो रहा है और जिसकी वजह से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।

उन्होंने बताया कि लगातार फिल्मों में स्टंट करने के कारण उनका कंधा खराब हुआ है। अनिल कपूर ने कहा कि आगे बढ़ते रहने के लिए खुद से स्टंट करने की जरूरत पड़ती ही है। उनकी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा एक फरवरी को रिलीज होने जा रही है जिसमें वह पहली बार अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ नजर आएंगे।

अनिल इस बात से बेहद खुश हैं उनका कहना है कि सोनम कपूर के साथ और लंबे समय से काम करना चाहते थे, लेकिन उन्हें कोई स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी।

अब जबकि स्क्रिप्ट मिली है तो सबसे खुशी की बात यह है कि जो फिल्म का शीर्षक है, उसका कनेक्शन उनकी फिल्म 1942 लव स्टोरी से जुड़ा हुआ है। इसकी वजह से उनका कहना है कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब रहेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it