Top
Begin typing your search above and press return to search.

बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े, ट्रक ने टक्कर मारी

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े कल रात एक बड़ी दुर्घटना में उस समय बाल-बाल बच गये जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर हालागेरी गांव के समीप उनके एस्कॉर्ट वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी

बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े, ट्रक ने टक्कर मारी
X

हुबली । केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े कल रात एक बड़ी दुर्घटना में उस समय बाल-बाल बच गये जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर हालागेरी गांव के समीप उनके एस्कॉर्ट वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनका एक कर्मचारी घायल हो गया।


पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि श्री हेगड़े अपने काफिले के साथ कार में जा रहे थे। रात करीब 11.30 बजे हालागेरी गांव के समीप तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनके एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी , जिससे एक कर्मचारी घायल हो गया।

श्री हेगड़े ने कहा कि यह कहते हुए अपनी जान काे खतरा बताया कि यह घटना उनकी जान लेने का सुनियाेजित प्रयास था।

<






उन्होंने ट्विटर पर जारी संदेश में कहा, “ वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी और उसने हमारी कार को टक्कर मारने का प्रयास किया।
हमारी कार सही गति में चल रही थी ।

उन्होंने आशंका जतायी कि यह एक बड़ा षडयंत्र है और जिनका भी इसके पीछे हाथ है , पुलिस उसे बेनकाब करेगी।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ट्रक चालक सामान्य अवस्था में था और उसने शराब का सेवन नहीं किया था।



हावेरी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it