Top
Begin typing your search above and press return to search.

एमी और सरगुन की 'किस्मत 2' 18 सितंबर को होगी रिलीज

अपनी फिल्म 'किस्मत' से दर्शकों का दिल छू लेने वाले अभिनेता एमी विर्क और अभिनेत्री सरगुन मेहता 18 सितंबर 2020 को इसके सीक्वल के साथ आ रहे हैं। 'किस्मत 2' का निर्देशन जगदीप सिंधु ने किया है।

एमी और सरगुन की किस्मत 2 18 सितंबर को होगी रिलीज
X

चंड़ीगढ़ । अपनी फिल्म 'किस्मत' से दर्शकों का दिल छू लेने वाले अभिनेता एमी विर्क और अभिनेत्री सरगुन मेहता 18 सितंबर 2020 को इसके सीक्वल के साथ आ रहे हैं। 'किस्मत 2' का निर्देशन जगदीप सिंधु ने किया है।

फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए सरगुन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जगदीप सिंधु, एमी विर्क यारों से भी बढ़ के हैं। 18 सितंबर, 2020 को बात करते हैं।"

फिल्म की सिर्फ कहानी ने ही नहीं, बल्कि इसके गाने 'कौन होएगा', 'आवाज' की भी लोगों ने काफी तारीफ की थी।

इस फिल्म के पहले एमी और सरगुन ने 'किस्मत' नाम के गाने में भी साथ काम किया था, जो काफी हिट हुआ था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it