Top
Begin typing your search above and press return to search.

Twin Tower: एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी में लोग पहुंच रहे हैं अपने घर

सुपरटेक के एमराल्ड टावर में लोग अपने मकान में पहुंचने लगे हैं। लोगों ने बताया कि जितनी उम्मीद थी उससे कम नुकसान हुआ है और धूल भी ज्यादा नहीं है।

Twin Tower: एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी में लोग पहुंच रहे हैं अपने घर
X

नोएडा: सुपरटेक के एमराल्ड टावर में लोग अपने मकान में पहुंचने लगे हैं। लोगों ने बताया कि जितनी उम्मीद थी उससे कम नुकसान हुआ है और धूल भी ज्यादा नहीं है। सबसे बड़ी बात है कि लोगों ने खुद से और सोसाइटी के आरडब्ल्यूए ने काफी इंतजाम किए थे। जिसके चलते लोगों को अब ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। एस्टर वन में रहने वाले लोगों के मुताबिक उन्होंने मोटे पॉलिथीन से अपने घर के सभी दरवाजों और खिड़कियों को कवर कर दिया था। जिसके चलते जब ब्लास्ट हुआ तो उसके बाद बहुत ज्यादा धूल जमा नहीं हो पाई।

लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि जब वह अपने फ्लैट में पहुंचेंगे तो वहां पर बहुत ज्यादा गंदगी धूल और मलबा मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ खास देखने को नहीं मिला। धूल मिट्टी जरूर थी लेकिन वह बालकनी और सोसाइटी में घरों में काफी कम धूल मिट्टी पहुंची है। लोगों ने घरों के अंदर अपने एसी को अपने वाशिंग मशीन समेत कई सामानों को कवर करके रखा था और लोगों ने अपने पौधों को भी घर के अंदर रखा था जिन पर भी कोई खास असर नहीं हुआ।

यह माना जा सकता है कि जिस उम्दा तकनीक के साथ ट्विन टावर को गिराया गया जिससे आसपास की सोसायटी को ज्यादा नुकसान और दिक्कत नहीं पहुंची और लोग भी उनके किए गए काम से काफी खुश हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it