ज़ूमकार ने अस्थायी सदस्यता विकल्प प्रदान किया

कंपनी ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा कि सबस्क्रिप्शन फी में 1 महीने की छूट की पेशकश की जा रही है जो औसत 25 हजार रुपए होगी

Update: 2020-04-19 16:42 GMT

नयी दिल्ली। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच अपने शेयर्ड सबस्क्रिप्शन प्रोग्राम के ग्राहकों को सपोर्ट करते हुए सेल्फ ड्राइव मोबिलिटी प्लेटफॉर्म ज़ूमकार ने अपने सबस्क्रिप्शन प्रोग्राम में तीन अस्थायी विकल्प पेश किए हैं।

कंपनी ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा कि सबस्क्रिप्शन फी में 1 महीने की छूट की पेशकश की जा रही है जो औसत 25 हजार रुपए होगी। इसके लिए उन्हें अप्रैल महीने के किसी भी बकाया का भुगतान करना होगा और मई के लिए उनका शुल्क माफ कर दिया जाएगा। दूसरे विकल्प में उन्हें मार्च और अप्रैल में 21-दिन के लॉकडाउन की पूरी अवधि के लिए पूर्ण छूट का लाभ उठाने की अनुमति होगी। इसके अलावा, वे अपनी देय राशि में से 50 प्रतिशत का भुगतान दो महीने के लिए टालने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

ज़ूमकार सबस्क्राइबरों को बिना किसी दंड (कुछ मामलों में जुर्माने पर छूट) के बिना सबस्क्रिप्शन समाप्त करने का विकल्प भी दे रहा है, यदि सबस्क्राइबर कारों के भविष्य के इस्तेमाल को लेकर अनिश्चित हैं।
 

Full View

Tags:    

Similar News