युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल

बिहार में सीवान जिले के सराय पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य को गंभीर रूप से घायल;

Update: 2019-09-01 13:31 GMT

सीवान। बिहार में सीवान जिले के सराय पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के वैसाखी गांव निवासी सुमनत साह (20) अपने रिश्तेदार झूमन साह (48) के साथ कल रात महावीरी मेला देखने मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी मटूक छपरा गांव के पास एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में सुमनत की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि झूमन गंभीर रूप से घायल हो गये। 

सूत्रों ने बताया कि घायल व्यक्ति को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक एक शराब कारोबारी के यहां छापेमारी कराये जाने के शक पर युवक की हत्या की गयी है।

पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Full View

Tags:    

Similar News