दरभंगा में युवक की गोली मारकर हत्या

बिहार में दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के नसौता गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या

Update: 2019-09-10 14:23 GMT

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के नसौता गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

बिरौल के अनुमंडल पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार झा ने आज कहा कि नसौता गांव निवासी कलर यादव का पुत्र राम बदन यादव (40) कल रात अपने घर में सोया हुआ था तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया।

घायल को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

श्री झा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Full View

Tags:    

Similar News