बिहार में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मृत्यु

बिहार के जमुई जिले में जमुई आदर्श थाना क्षेत्र के नारडीहा गांव के पास बस से कुचलकर आज एक युवक की मौत;

Update: 2019-09-19 13:39 GMT

जमुई। बिहार के जमुई जिले में जमुई आदर्श थाना क्षेत्र के नारडीहा गांव के पास बस से कुचलकर आज एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस ने कहा कि युवक साइकिल से अपने ससुराल नारडीहा जा रहा था तभी नारडीहा गांव के पास जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। स्थानीय लोगों ने बस और चालक दोनों को पकड़ लिया।

सूत्रों ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान जमुई आदर्श थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव निवासी इंद्रदेव साव (36) के रूप में कई गयी है। ग्रामीणों बस और चालक दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

Full View

Tags:    

Similar News