उदयपुर में बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मृत्यु

। राजस्थान में उदयपुर जिले के कुराबड थाना क्षेत्र में आज खुले पडे 11 हजार के वी बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मृत्यु;

Update: 2019-07-27 14:17 GMT

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के कुराबड थाना क्षेत्र में आज खुले पडे 11 हजार के वी बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई।

पुलिस के मुताबिक मायदा गांव निवासी प्रभुलाल (27) किसी कार्य से सिहाड गांव की ओर से जा रहा था तभी सडक पर टूटकर पडे हुये बिजली के तार से बाइक का स्पर्श हो गया तथा उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।

कहा जा रहा कि टूटे तार को देख न पाने के कारण उसके ऊपर से गुजरा रहा था कि बाइक के संपर्क मे आते ही बाइक सहित युवक गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक को मुआवजा देने की मांग को लेकर सडक को जाम कर विरोध जताया। जानकारी पर मौके पर पहुंची ने ग्रामीणों को समझाइश कर मार्ग खुलवाया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया।

Full View

Tags:    

Similar News