खेत में फैले करंट से युवक की मौत
उत्तर प्रदेश में रामपुर के पटबाई क्षेत्र में शनिवार को खेत में फैले करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई
By : एजेंसी
Update: 2020-05-10 00:26 GMT
रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर के पटबाई क्षेत्र में शनिवार को खेत में फैले करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खेत के मालिक ने जानवरों से बचने के लिये चारो ओर बिजली के तार लगा रखे थे जिससे खेत में करंट फैल गया कि इस बीच लाखन शौच के लिये गया और करंट की चपेट में आ गया।