किशोर की कुआं में गिरने से मौत
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक किशोर के कुआं में गिरने से उसकी मौत हो गई
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-05-05 14:57 GMT
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक किशोर के कुआं में गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार चिचोली थाना क्षेत्र के धनियाजाम गांव में अनिल (14) की कुआं में गिरने से मौत हो गई।
अनिल कल आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढा था। अचानक पेड़ की शाखा टूटने से पेड़ के पास स्थित कुआं में जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे कुआं से निकालकर अस्पताल ले जा रहे थे। बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दी।