सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी युवक गिरफ्तार
कन्याकुमारी जिले के भाजपा महासचिव सी थांगप्पन की शिकायत पर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया
By : एजेंसी
Update: 2018-10-31 14:18 GMT
कन्याकुमारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले 29 वर्षीय युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आज कहा कि इस जिले के पास सरविलाई गांव के आरोपी ए जेनीश राजकुमार ने इस वर्ष जनवरी में जम्मू-कश्मीर में कथुआ में आठ वर्षीय लड़की के सामूहिक बलात्कार और हत्या को लेकर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था।
आरोपी ने वीडियो में प्रधानमंत्री और भाजपा के कुछ नेताओं के खिलाफ अपमान जनक भाषा का इस्तेमाल किया और अप्रैल में उस वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी कर दिया।