नासिक में युवा प्रेमियों ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र में नासिक जिले के लखमपुर गांव में युवा प्रेमियों ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की

Update: 2019-04-09 01:20 GMT

नासिक। महाराष्ट्र में नासिक जिले के लखमपुर गांव में युवा प्रेमियों ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की। सतना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आत्माराम दत्तू दलवई (22) और सुनीता भूरसिंह गांगुर्दे (19) के रूप में हुई। दोनों कारगिल वस्ती के रहने वाले थे। घटना रविवार रात की है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने उनकी शैक्षिक योग्यता के कारण उनकी शादी का विरोध किया था।

कुण्ठा के कारण दोनों ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था इस आत्महत्या केे लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। 

पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

Full View

Tags:    

Similar News