योगी ने अटल जी को दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी ।

Update: 2020-08-16 13:49 GMT

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी ।

राजधानी ने लोग भवन के प्रांगण में श्री वाजपेई की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाई और उन्हें नमन किया ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसादमौर्य ,दिनेश शर्मा ने समेत अन्य मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति वपर श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।

श्री वाजपेई का आज ही के दिन 2018 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था ।

Full View

Tags:    

Similar News