योगी ने दी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी;
By : एजेंसी
Update: 2023-12-24 23:41 GMT
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिसमस के अवसर पर रविवार को प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व जरूरतमंदों की मदद करने तथा मिल-जुलकर खुशियां बांटने का संदेश देता है।