योगी ने मुख्यमंत्री आवास में किया गृह प्रवेश
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्रि के दूसरे दिन यानी आज 5 कालिदास मार्ग पर अपने सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-03-29 13:11 GMT
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्रि के दूसरे दिन यानी आज 5 कालिदास मार्ग पर अपने सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया। शाम को 6 बजे होगा फलाहारी पार्टी का आयोजन जहां पर पार्टी के विधायक और बड़े नेता शामिल होंगे । योगी नवरात्रों के 9 दिनों तक अपने नये घर में चैती नवरात्र का व्रत रखने के साथ पूजा-पाठ भी करेंगे।
नये आवास में आने से पहले योगी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ही रह रहे थे और उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वह मुख्यमंत्री आवास में नवरात्रि में ही गृह प्रवेश करेंगे। मुख्यमंत्री आवास का शुद्धिकरण पहले ही किया जा चुका है। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी ।