यशोधरा ने किया 14वें हॉकी टर्फ का लोकार्पण

हॉकी की विश्व स्तरीय सुविधा यहां के खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई गई है

Update: 2018-10-04 14:21 GMT

शिवपुरी। मध्यप्रदेश की खेल मंत्री और स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी जिले स्थित खेल परिसर में प्रदेश के 14वें हॉकी टर्फ का लोकार्पण किया।
सिंधिया ने कहा कि 7 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से हॉकी की विश्व स्तरीय सुविधा यहां के खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर उन्होंने शिवपुरी, कोलारस एवं बैराड़ में एक एक करोड़ की लागत से बनने वाले इंडोर हॉल का भूमि पूजन किया। 
उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उल्लेखनीय कार्य हुआ है।

प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश एवं विश्व में अपनी प्रतिभा दिखाई तथा नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

Full View

Tags:    

Similar News