अमेरिका का ईरान पर एयरस्ट्राइक, तेहरान में कई ठिकाने निशाने पर

पश्चिम एशिया में हालात फिर बिगड़ गए हैं। अमेरिका ने ईरान पर ताज़ा हवाई हमले किए हैं। यह कदम उस चेतावनी के बाद उठाया गया जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि जॉर्डन स्थित अमेरिकी बेस पर हुए हमले का जवाब ज़रूर दिया जाएगा;

Update: 2026-07-30 01:55 GMT

ट्रंप की चेतावनी के बाद सख्त कार्रवाई

  • जॉर्डन बेस हमले का मिला जवाब
  • मिस्र में अमेरिकी LNG जहाज पर ड्रोन अटैक
  • ऊर्जा केंद्रों तक फैल गया मिडिल ईस्ट का तनाव

वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में हालात फिर बिगड़ गए हैं। अमेरिका ने ईरान पर ताज़ा हवाई हमले किए हैं। यह कदम उस चेतावनी के बाद उठाया गया जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि जॉर्डन स्थित अमेरिकी बेस पर हुए हमले का जवाब ज़रूर दिया जाएगा।

अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि ईरानी हमलों के जवाब में कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई। ट्रंप ने पहले ही साफ कर दिया था कि अमेरिकी सैनिकों पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों को दुनिया के लिए खतरा बताया था।

तनाव का असर मिस्र तक पहुंच गया है। दमिएटा बंदरगाह पर अमेरिकी स्वामित्व वाले एलएनजी जहाज पर ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद विस्फोट हो गया। समुद्री सुरक्षा कंपनी एंब्रे के मुताबिक यह जहाज 'एनर्गोस विंटर' था। माल उतारने के दौरान हमला हुआ और धमाके ने सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना दिखाती है कि संघर्ष अब खाड़ी क्षेत्र से बाहर निकलकर ऊर्जा केंद्रों तक फैल रहा है। इससे वैश्विक बाज़ारों पर भी असर पड़ सकता है।

Similar News