ट्रंप का दावा: होर्मुज पर पूरा नियंत्रण, ईरान सही समझौते के लिए तैयार नहीं
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन वह अभी किसी “सही डील” के लिए तैयार नहीं है;
ईरान सही डील के लिए तैयार नहीं: ट्रंप
- ईरान ने पलटवार कर दिखाई सैन्य ताकत
- 350% महंगाई का तंज, सैनिकों को वेतन नहीं: ट्रंप
- तनाव बढ़ा, समझौते की राह मुश्किल
वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन वह अभी किसी “सही डील” के लिए तैयार नहीं है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और उससे जुड़े इलाकों पर पूरा नियंत्रण है।
ट्रंप का बयान
ट्रंप ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अमेरिका हालात पर नजर रखे हुए है। उन्होंने ईरान की आर्थिक स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि वहां पैसा खत्म हो चुका है, नौसेना और वायुसेना कमजोर हो गई है और सैनिकों को वेतन तक नहीं मिल पा रहा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में महंगाई 350 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
ईरान का पलटवार
ईरान ने ट्रंप के बयानों को खारिज करते हुए अपनी रक्षा क्षमता पर भरोसा जताया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रमुख अहमद वाहिदी ने कहा कि देश ने दुश्मनों से निपटने के लिए मजबूत रक्षा कवच तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद ईरान ने अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाया है और किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार है।
तनाव की स्थिति
एक तरफ ट्रंप का कहना है कि ईरान सही समझौते के लिए तैयार नहीं है, तो दूसरी तरफ ईरान अपनी सैन्य ताकत दिखाकर अमेरिका को चेतावनी दे रहा है। दोनों देशों के बयानों से साफ है कि मौजूदा हालात में समझौते की राह आसान नहीं दिख रही।