वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति बनी डेल्सी रोड्रिगेज़, जानिए किन अहम पदों पर कर चुकी हैं काम

अमेरिका ने वेनेजुएला की सत्ता को हिला कर ऱख दिया है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला करके वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया। इस कार्रवाई से दुनिया भर में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका के इस कदम की दुनियाभर में चर्चा हो रही है;

By :  DB Desk
Update: 2026-01-04 07:11 GMT

अमेरिका ने वेनेजुएला का बदला राष्ट्रपति, अमेरिकी हमले के बाद दो धड़ों में बंटी दुनिया

हथकड़ी पहनाकर मादुरो को अमेरिका लाया गया

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति बनी रोड्रिगेज़

रूस-चीन समेत कई देशों ने की अमेरिकी हमले की निंदा

काराकास/वाशिंगटन: अमेरिका ने वेनेजुएला की सत्ता को हिला कर ऱख दिया है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला करके वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया। इस कार्रवाई से दुनिया भर में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका के इस कदम की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर मादुरो की एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। वेनेजुएला पर हुए हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। न्यूयॉर्क में इसका विरोध किया गया है। इसके साथ ही कई देशों ने इस घटना की निंदा की है।

2 और 3 दिन की दरमियानी रात अमेरिका ने वेनेजुएला पर एयरस्ट्राईक कर दी। देश के 4 शहरों पर हमला कर दिया। जिसके बाद देश अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला करके वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया। मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को कराकस से न्यूयॉर्क ले जाया गया। जहां उनके खिलाफ नारको-टेररिज्म और ड्रग तस्करी के आरोपों पर केस चलाया जाएगा।

अमेरिकी सेना का विमान न्यूयॉर्क के स्टुअर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतरा। कड़ी सुरक्षा के बीच मादुरो को प्लेन से उतारा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मादुरो की तस्वीर सोशल मीडियो पर पोस्ट की है। फोटो में मादुरो ने ग्रे रंग का स्वेटसूट पहना हुआ है। इसके साथ ही उनके हाथों में हथकड़ी लगी हुई है और हाथ में वो पानी की एक बोतल पकड़े हुए हैं। आंखों पर काली पट्टी बंधी है, जबकि कान में हेडफोन लगे हुए हैं। इसके अलावा भी मादुरो की कई फोटो सामने आई है जिसमें में लंगड़ाते हुए दिखाई दिए।

बता दें कि मादुरो और उनकी पत्नी को बेस पर बने हैंगर में रखा गया। जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। इसके बाद कानूनी कार्यवाही की गई। अब अमेरिका की इस कार्रवाई से दुनियाभर में सनसनी फैल गई है। हमले के बाद दुनिया दो भागों में बंट गई है। रूस और चीन जैसे देशों ने अमेरिका के हमले की निंदी की है। तो वहीं, कुछ देशों ने ट्रंप के फैसले को सही बताया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने मादुरो और उनकी पत्नी को रिहा करने की अपील करते हुए कहा कि अमेरिका को अपने फैसले पर फिर से सोचना चाहिए।

रूस का कहना है कि दोनों देशों के बीच सभी विवादों का हल बातचीत से निकाला जा सकता है। तो वहीं वेनेजुएला पर हुए हमले को लेकर चीन ने अमेरिका को तानाशाही करार दिया और कहा कि "अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ जो किया वह 'दादागिरी' है"

अब वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में न्यूयॉर्क में लोगों ने प्रदर्शन किया। तो न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने वेनेज़ुएला पर की गई अमेरिकी कार्रवाई को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ बताया। उनका कहना है कि ये कदम अंतरराष्ट्रीय और अमेरिकी कानून दोनों का उल्लंघन है। अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका से राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करने की मांग की है। उन्होंने मादुरो को देश का 'एकमात्र वैध राष्ट्रपति' बताते हुए कहा कि वेनेजुएला किसी भी हाल में किसी दूसरे देश की कॉलोनी नहीं बनेगा। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि अब वेनेजुएला की सत्ता कौन संभालेगा। तो अब वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ बन गई है। इससे पहले रोड्रिगेज़ वित्त और तेल मंत्री जैसे अहम पद संभाल चुकी हैं। वेनेजुएला में तेज़ी से घटनाक्रम बदलता जा रहा है। जिस पर सभी की नज़रे बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वेनेजुएला में आगे क्या होता है।

Full View

Tags:    

Similar News