फिल्म 'मंटो' को पाकिस्तान में रिलीज कराने पर काम कर रही हूं : नंदिता

अभिनेत्री-फिल्मकार नंदिता दास का कहना है कि वह फिल्म 'मंटो' को पाकिस्तान में जल्द रिलीज कराने की दिशा में काम कर रही

Update: 2018-09-17 18:16 GMT

मुंबई । अभिनेत्री-फिल्मकार नंदिता दास का कहना है कि वह फिल्म 'मंटो' को पाकिस्तान में जल्द रिलीज कराने की दिशा में काम कर रही हैं। नंदिता ने रविवार को 'मंटो' की कवरेज को साझा किया और ट्वीट किया, "सीमा पार 'मंटो' की कवरेज, हम जल्द पाकिस्तान में इसे रिलीज कराने की दिशा में काम कर रहे हैं।"

#Manto @MantoFilm coverage from across the border, we're working towards releasing the film in Pakistan soon! https://t.co/xdD1IWgUxN

— Nandita Das (@nanditadas) September 16, 2018


 

एचपी स्टूडियोज, फिल्मस्टॉक और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म लेखक सआदत हसन मंटो के जीवन पर आधारित है।

फिल्म में मंटो का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है। उनकी पत्नी की भूमिका में रसिका दुग्गल हैं। इसमें ताहिर राज भसीन, ऋषि कपूर और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Tags:    

Similar News