मप्र में भाजपा को जिताएंगे कार्यकर्ता : संतोष

मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव की भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं

Update: 2020-09-09 22:11 GMT

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव की भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी़ एल़ संतोष ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का पसीना सभी 27 विधानसभा सीटों पर हमारी जीत को सुनिश्चित करेगा, क्योंकि हमारे नेतृत्व का व्यक्तित्व, कार्यकर्ता की संगठन निष्ठा और सरकारों के लोककल्याणकारी कार्य हमारी ताकत हैं। संतोष ने गुरुवार को भोपाल में विधानसभा उपचुनाव प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, विस्तारकों, चुनाव संचालन समिति, चुनाव प्रबंधन समिति सहित कुछ मोचरें के कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। चुनाव में लगे कार्यकर्ताओं ने संगठन महामंत्री को अब तक की तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि, "हम सभी 27 सीटें जीत रहे हैं। बस हमें इतना करना है कि बूथ-बूथ तक हम पहुंच जाएं।

इस अवसर पर संतोष ने कहा कि, " हमारे सामने नेतृत्व का कोई संकट नहीं है। आज देश में एक प्रभावी और निर्णायक नेतृत्व है, जिसने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है और भारत के भीतर सुरक्षा, समृद्घि और सामाजिक विकास को लेकर एक नए प्रकार का आत्मविश्वास पैदा किया है। मध्यप्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकार जनकल्याण के उन सभी सपनों को पूरा करने में जुटी है, जिन्हें 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था।"

उन्होंने कोरोना काल में प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन के सेवा कायरें की सराहना की और कहा कि भाजपा का संगठन हो या सरकार, दिन रात एक करके समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान में अपना पूरा समय लगाया है।

बैठक को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी संबोधित किया।

Full View

Tags:    

Similar News