ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत
बिहार में नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरांवा गांव के निकट आज ट्रैक्टर से कुचलकर एक मजदूर की मौत हो गयी।
By : एजेंसी
Update: 2020-02-27 13:08 GMT
राजगीर। बिहार में नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरांवा गांव के निकट आज ट्रैक्टर से कुचलकर एक मजदूर की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लखरांवा गांव निवासी सतीश प्रसाद उर्फ छोटे (37) पंचाने नदी के किनारे ट्रैक्टर पर अवैध बालू की लदाई कर रहा था तभी वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया, जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।