समय पर परिणाम लाने को करेंगे देर तक काम : डूटा

40 दिन बाद बहिष्कार खत्म कर काम पर लौटे दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों के पास परीक्षा पुस्तिकाओं का ढेर लगा है, लेकिन उन्होंने कहा है कि परीक्षा परिणामों की घोषणा में कोई देरी नहीं होने देंगे;

Update: 2018-06-21 01:11 GMT

नई दिल्ली। 40 दिन बाद बहिष्कार खत्म कर काम पर लौटे दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों के पास परीक्षा पुस्तिकाओं का ढेर लगा है, लेकिन उन्होंने कहा है कि परीक्षा परिणामों की घोषणा में कोई देरी नहीं होने देंगे और किसी छात्र को 'शून्य वर्ष' की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नोटिस को रद्द करने तथा अस्थायी शिक्षकों को स्थायी करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने बुधवार को अपनी हड़ताल खत्म की। नोटिस के अनुसार शिक्षकों की भर्ती विभाग के अनुसार होगी ना कि विश्वविद्यालय के हिसाब से।

कई लोगों द्वारा छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर शिक्षकों से काम पर लौटने की अपील की गई, लेकिन शिक्षकों को विश्वविद्यालय से उनकी किसी मांग पर कोई आश्वासन नहीं मिला।

डूटा अध्यक्ष राजीव राय ने आईएएनएस से कहा, "हम शिक्षकों और मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाएंगे। हम समय के हुए नुकसान के बावजूद इसकी भरपाई करने तथा समय पर परिणाम घोषित होने के प्रति आश्वस्त हैं।"

शिक्षकों की एक अन्य मांग में विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित लगभग 4,000 रिक्तियों को भरने को लेकर थी। इन रिक्तियों के लंबित रहने के पीछे दिल्ली विश्वविद्यालय और दिल्ली सरकार के बीच राजनीतिक खींचतान बताई जा रही है।

Full View

Similar News