फिरोजाबाद में महिला की हत्या, फंदा लगा शव चारपाई पर मिला

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के उत्तर क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी जिसका शव चारपाई पर पडा मिला

Update: 2019-10-05 00:07 GMT

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के उत्तर क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी जिसका शव चारपाई पर पडा मिला।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रबल प्रताप सिंह ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र के देवकी नगर निवासी रामवीर सिंह भदौरिया के मकान में मीना देवी (40) अपने कथित पति सनी यादव के साथ किराये पर रहती थी। उसका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसके गले रस्सी का फंदा लगा था।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से उसका कथित पति सनी यादव फरार है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसी ने महिला की फंदा लगाकर हत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Full View

Tags:    

Similar News