सांप डसने से महिला की मौत
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सांप के डसने से एक वृद्धा की मौत हो गई
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-05-03 12:30 GMT
बैतूल| मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सांप के डसने से एक वृद्धा की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घोड़ाडोंगरी ब्लाक के पीसाजोड़ी में कल वृद्धा रूसी भलावी (65) घर में गड्ढे भर रही थी। तभी एक गड्ढे में सांप ने वृद्धा को डस लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं झल्लार थाने के बोरीकास गांव में तीन साल की बच्ची को सांप ने डंस लिया। बच्ची निलिका सरेयाम (3) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।