225 सीटें जीतकर राज्य में एक स्थिर सरकार बनायेंगे: दनवे

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के केन्द्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दनवे को उम्मीद है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आसानी बहुमत के साथ जीत मिलेगी।

Update: 2019-10-19 12:39 GMT

लातूर । खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के केन्द्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दनवे को उम्मीद है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आसानी बहुमत के साथ जीत मिलेगी।

श्री दनवे ने यहां एक चुनावी जनसभा काे संबोधित करते हुए कहा, “ मैंने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए राज्यभर में चुनाव प्रचार किया है और उम्मीद है कि हम 288 सीटों में से 225 सीटें जीतकर राज्य में एक स्थिर सरकार बनायेंगे।”

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने पिछले पांच वर्षों के दौरान देश में विकास के कई काम किए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में कई वर्षों तक रहने के बावजूद कांग्रेस ने केवल जनता से झूठे वादे ही किए।

इस अवसर पर लातूर से भाजपा उम्मीदवार एवं राज्य सरकार में मंत्री संभाजी पाटिल-निलंगेकर भी मौजूद थे।

Full View

Tags:    

Similar News