सीबीआई मामले में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का आज स्वागत किया

Update: 2018-10-26 13:47 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का आज स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सीबीआई की संस्थागत अखंडता बरकरार रहेगी। 

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "सीबीआई मामले में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं। देश के हित में उम्मीद है कि सीबीआई की संस्थागत अखंडता बरकरार रखी जाएगी और शक्तियां यह समझेंगी कि उनके अवैध कृत्यों को चुनौती दी जा सकती है।"

Welcome intervention by the hon’ble Supreme Court of India in the CBI matter.

In the interests of the nation, hope that institutional integrity of CBI will be upheld & powers that be will understand that their illegal acts will not go unchallanged

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 26, 2018


 

इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ जांच दो सप्ताह के भीतर पूरी करने को कहा था। यह जांच सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए.के. पटनायक की निगरानी में की जाएगी। 

Full View

Tags:    

Similar News