दिल्ली में बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना

 राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह से बादल छाये रहने के बावजूद उमस के कारण परेशान लोगों को बारिश होने के बाद राहत मिली और हवाएं चलने की वजह से मौसम सुहाना हो गया

Update: 2017-08-09 12:22 GMT

नयी दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह से बादल छाये रहने के बावजूद उमस के कारण परेशान लोगों को बारिश होने के बाद राहत मिली और हवाएं चलने की वजह से मौसम सुहाना हो गया।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के अनुसार सामान्य है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां दिन भर बादल छाये रहने तथा रात में हल्की बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान यहां आर्द्रता का अधिकतम स्तर 98 प्रतिशत रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक 29.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी। आज अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार यहां कल भी हल्की बारिश और बूंदा बांदी के साथ सामान्य रूप से दिन भर बादल छाये रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 

Tags:    

Similar News